सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bullies beat up dhaba employees over bill, video goes viral

ग्रेटर नोएडा: 900 रुपये के बिल को लेकर ढाबे में मारपीट, दबंगों ने कर्मचारियों को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 16 Mar 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित प्रिंस ढाबा पर 12 मार्च  को कुछ युवक खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब ढाबे के कर्मचारियों ने उनसे लगभग 900 रुपये का बिल देने को कहा तो इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शनि राघव, विक्रांत रावल, शुभम और हेमंत कुमार शामिल हैं।

Bullies beat up dhaba employees over bill, video goes viral
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में 900 रुपये के खाने के बिल को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों ने ढाबे के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, दादरी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित प्रिंस ढाबा पर 12 मार्च को कुछ युवक खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद जब ढाबे के कर्मचारियों ने उनसे लगभग 900 रुपये का बिल देने को कहा तो इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर ढाबे के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दबंगों ने कर्मचारियों के साथ लात-घूंसे के साथ-साथ डंडों से भी जमकर मारपीट की। इस दौरान ढाबे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट करने के बाद आरोपी कर्मचारियों को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ढाबा संचालक की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं, पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शनि राघव, विक्रांत रावल, शुभम और हेमंत कुमार शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed