सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two criminals of Sundar Bhati gang arrested in police encounter

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और तमंचा बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 16 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यमुना पुस्ता के पास गांव घरबरा क्षेत्र में मौजूद हैं।

Two criminals of Sundar Bhati gang arrested in police encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कमबक्शपुर  गांव निवासी धर्मेन्द्र उर्फ डीके (32) व दिल्ली निवासी अर्जुन (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

Trending Videos


डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली थी कि शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यमुना पुस्ता के पास गांव घरबरा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर थाना इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ डीके और अर्जुन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने धर्मेंद्र के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। जिनका उपयोग पुलिस पर फायरिंग में किया गया था। वहीं अर्जुन के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। धर्मेंद्र उर्फ डीके के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2025 में इकोटेक-1 कोतवाली में उसके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

इसके अलावा वर्ष-2016 में बीटा-2 कोतवाली में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं दूसरे आरोपी अर्जुन के खिलाफ भी इकोटेक-1 कोतवाली में पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed