फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aimed at the target from 300 meters on the first day of the shooting competition.

Noida News: शूटिंग प्रतियोगिता के पहले दिन 300 से साधा निशाना

Thu, 20 Aug 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Aimed at the target from 300 meters on the first day of the shooting competition.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में 26वीं यूपी स्टेट इंटर-स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्कूलों और अकादमी से पहुंचे 300 से अधिक निशानेबाजों ने निशाना साधा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पहले दिन भी जारी रही। अब तक खिलाड़ियों की संख्या करीब 1600 पहुंच गई है। एक बार में करीब 74 निशानेबाज मुकाबले में उतर रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान 23 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल की स्पर्धाएं हो रही हैं।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीएस राजीव नारायण मिश्रा ने किया। इस दौरान रामाज्ञा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. संजय गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर उत्कर्ष गुप्ता, स्कूल की प्रधानाचार्य रीना सिंह, उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, सेक्रेटरी जनरल जीएस सिंह और शूटएक्स एकेडिमी के डायरेक्टर नितिन चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed