{"_id":"69393f35b0116b145302a6a4","slug":"akhilesh-yadav-arrived-in-greater-noida-and-presented-awards-to-the-winning-teams-of-the-cricket-tournament-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीमों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीमों को किया पुरस्कृत
Wed, 10 Dec 2025 03:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 10 Dec 2025 03:06 PM IST
सार
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां बिसरख गांव में उन्होंने एक क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर पर बात की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में आयोजित स्वर्गीय जगत सिंह भाटी प्रमुख मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व धनराशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में क्रिकेट समेत विभिन्न खेलों की विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
सुबह करीब 11:10 बजे अखिलेश यादव बिसरख गांव में सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अक्षय चौधरी और सपा नेता अवनीश भाटी के घर पहुंचे। यहां पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया। पूर्व सीएम ने टूर्नामेंट की विजेता टीम दुजाना और उपविजेता टीम मिलक लच्छी को पुरस्कृत किया। बिसरख की टीम से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय खेल हॉकी के बाद सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है। पहले 5 दिन का टेस्ट मैच होता था और टी-20 हो गया है। पूरा क्रिकेट कॉमर्शियल हो गया है। सपा सरकार के कार्यकाल में नोएडा में क्रिकेट ग्राउंड बनाया गया। अन्य खेल सुविधाएं भी विकसित की गई।
विज्ञापन