{"_id":"6ad9c40daa8a5deb9204fc61","slug":"items-worth-one-crore-stolen-from-a-flat-in-a-greater-noida-society-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सोसायटी में फ्लैट से नकदी, ज्वेलरी समेत करीब एक करोड़ का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सोसायटी में फ्लैट से नकदी, ज्वेलरी समेत करीब एक करोड़ का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 22 Oct 2026 01:36 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:36 PM IST
सार
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही वहां से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
फ्लैट से एक करोड़ की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटीएस डोल्से सोसायटी में एक फ्लैट से नकदी ज्वेलरी समेत करीब एक करोड़ रुपये कीमत के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात फ्लैट नंबर 5042 में होने की जानकारी है। मामले की सूचना मिलने के बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही वहां से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि वारदात से जुड़े संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फ्लैट से चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। हालांकि, चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत और उसमें शामिल सामान का पूरा विवरण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात कब हुई और चोर किस तरह फ्लैट में दाखिल हुए। इसके अलावा सोसायटी में आने-जाने वाले लोगों, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। मामले में प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति और वारदात में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।