ग्रेटर नोएडा के नगला पदम सिंह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत अब तक रहस्यमय बनी हुई है। मौत के स्टीक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में हत्या या फिर आत्महत्या की कहानी अब तक उलझी हुई है। हालांकि पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। लेकिन मृतक ललिता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को ठीक से नहीं सुलझा पाएगी।
उन्हें शक है कि पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या का एंगल देकर भविष्य में केस की फाइल बंद कर सकती है। ऐसे में परिजनों का कहना है कि वह मामले की तह तक जाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करेंगे।
2 of 17
महेश के घर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक महेश के कमरे से कुछ खाने पीने की चीजें, उनका मोबाइल फोन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य कई सारी चीजों और उपकरणों को बरामद किया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की थी, जिसमें वारदात वाले दिन मृतक के घर में भी कोई जाता हुआ दिखाई नहीं दिया था।
3 of 17
महेश के घर मौजूद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में शक गहरा जाता है कि आखिर अचानक एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत कैसी हुई। फिलहाल पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के रहस्य से अब विसरा रिपोर्ट ही पर्दा उठा सकती है।
4 of 17
महेश के घर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में गिरफ्तार नामजद तीनों आरोपियों से गुप्त रूप से पूछताछ की है। पुलिस खुद हत्या, आत्महत्या या फिर हत्या की साजिश वाली कहानी में उलझी हुई है। पुलिस मामले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को गहनता से जांच कर रही है।
5 of 17
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक महेश आर्थिक रूप से कमजोर था। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि महेश ने आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से कहीं आत्महत्या तो नहीं की। लेकिन पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केवल संदेह के आधार वह इसे आत्महत्या नहीं कह सकते।