सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of activities in the name of a defunct association; demand for an inquiry.

Noida News: रद्द एसोसिएशन के नाम पर गतिविधियों का आरोप, जांच की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Allegations of activities in the name of a defunct association; demand for an inquiry.
विज्ञापन
रद्द एसोसिएशन के नाम पर गतिविधियों का आरोप, जांच की मांग

नोएडा। सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पार्क के वास्तविक आवंटियों और यूनिट धारकों ने रद्द हो चुकी एसोसिएशन के नाम पर कथित रूप से जारी गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में आवंटियों ने प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। आवंटियों का कहना है कि एसोसिएशन का पंजीकरण निरस्त कर चुका है, जिससे संस्था की कानूनी मान्यता समाप्त हो गई है। इसके बावजूद कुछ लोग स्वयं को प्रतिनिधि बताकर विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक व तथ्यहीन जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिससे छवि प्रभावित हो रही है और निवेशकों व यूनिट धारकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। आवंटियों ने यह भी दावा किया है कि रद्द संस्था के नाम पर नए सदस्य बनाने और सदस्यता शुल्क समेत अन्य अंशदान के रूप में धन एकत्र करने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की पारदर्शी और स्वतंत्र जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed