सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Altercation between a couple and an animal lover in society over a dog

सोसाइटी में संग्राम: कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद, पशुप्रेमी ने दंपती पर मारपीट व उंगली तोड़ने का लगाया आरोप

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Sun, 21 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में कुत्ते को लेकर दंपती दीपक और पशुप्रेमी भावना के बीच विवाद हुआ। बच्चे के पास कुत्ते को भगाने पर हाथापाई हुई। इसमें भावना की उंगली फ्रैक्चर हो गई।

Altercation between a couple and an animal lover in society over a dog
पशुप्रेमी ने दंपती पर मारपीट का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-2 स्थित 14 एवेन्यू सोसाइटी में कुत्ते को लेकर एक दंपती और पशुप्रेमी महिला के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना में एक महिला की उंगली में गंभीर चोट आई। जिसे चिकित्सकीय जांच में फ्रैक्चर बताया गया है। पुलिस ने रविवार को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, सोसाइटी निवासी दीपक शनिवार रात अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ बेसमेंट से अपने टावर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक स्ट्रीट डॉग अचानक उनके बच्चे के पास पहुंच गया। बच्चे के डर जाने पर दीपक ने पास पड़ा डंडा उठाकर कुत्ते को वहां से भगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसी समय वहां मौजूद पशुप्रेमी महिला भावना ने इसका विरोध किया। उनका आरोप था कि दीपक कुत्ते को डंडे से मारने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है।

आरोप है कि हाथापाई के दौरान भावना को चोट लगी। जिससे उनके हाथ की एक उंगली फ्रैक्चर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। इसके बाद घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि एक परिवार अपने बच्चे के साथ सोसाइटी परिसर में जा रहा था। इसी दौरान एक स्ट्रीट डॉग बच्चे के पास पहुंच गया। जिससे बच्चा घबरा गया। बच्चे के पिता ने कुत्ते को वहां से हटाने का प्रयास किया, जिसका एक डॉग फीडर ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed