{"_id":"6a38dfa9ac8edd2fb409309e","slug":"video-residents-of-kanchenjunga-apartments-voiced-their-concerns-during-the-amar-ujala-samvad-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा अमर उजाला संवाद: शाम में कंचनजंगा अपार्टमेंट के पास अराजक तत्व डालते हैं डेरा, लोगों ने बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा अमर उजाला संवाद: शाम में कंचनजंगा अपार्टमेंट के पास अराजक तत्व डालते हैं डेरा, लोगों ने बताईं समस्याएं
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:04 PM IST
सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के आस पास शाम ढलते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा बढ़ जाता है। यही कारण है कि महिलाएं रात को निकलने में असुरक्षित महसूस करती हैं। पुलिसिया गश्त भी सिर्फ एक शिकायत के बाद कुछ देर तक ही सीमित रहती है, उसके बाद फिर गाड़ियों में शराब, ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण बढ़ता जाता है, यह बात निवासियों ने अमर उजाला संवाद में कही।
सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के निवासियों ने कहा कि सालभर पहले पेट्रोल पंप के सामने कूड़ा घर बनाया गया था, वह अब तेजी से आस पास फैलता जा रहा है। सेक्टर 53 गिझौड़ रोड में एक भी स्पीड ब्रेकर न होने से तेज हॉर्न बजाते हुए, शोर शराबे के साथ तेज गति से वाहन गुजरते हैं। अपार्टमेंट के पास कुछ लोग बड़ी संख्या में केबल जलाकर तार निकालते हैं, जिससे रोजाना काफी प्रदूषण बढ़ जाता है। सुरेश चंद्र ने बताया कि ग्रीनबेल्ट में अतिक्रमण करके कबाड़ इकट्ठा किया जाता है। वहां दिनभर अराजकता बनी रहती है, अपार्टमेंट के निवासी वहां से उठने वाले स्कूटर, ट्रक जैसे वाहनों के शोर के चलते आराम नहीं कर पाते हेै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।