सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Altercation between police and villagers marching to lay siege to the police station.

Noida News: कोतवाली का घेराव करने जा रहे ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Altercation between police and villagers marching to lay siege to the police station.
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव करने जा रहे ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक

पुलिस ने कस्बे के बाहर ही रोका, ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। गांव रोशनपुर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग के साथ रविवार को दनकौर कोतवाली का घेराव करने जा रहे समता सैनिक दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को पुलिस ने कस्बे के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक कहासुनी और नोकझोंक होती रही।
पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। समता सैनिक दल के अध्यक्ष नागेंद्र आजाद ने बताया कि रोशनपुर गांव निवासी वीरेंद्र पर 6 जून को तीन नामजद आरोपियों ने कथित रूप से जानलेवा हमला किया था। हमले में वीरेंद्र को गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर में करीब 12 स्थानों पर फ्रैक्चर होने का दावा किया गया है। आरोप है कि गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल मारपीट की सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी लगातार पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसी के विरोध में समता सैनिक दल ने कोतवाली घेराव का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के लोग दनकौर की ओर बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें कोतवाली पहुंचने से पहले ही कस्बे के बाहरी क्षेत्र में रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित पक्ष की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई और आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराएं नहीं लगाई गईं तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। एसीपी अरविंद कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed