सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ITMS project equipment and batteries stolen

Noida News: आईटीएमएस परियोजना के उपकरण व बैटरी चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
ITMS project equipment and batteries stolen
विज्ञापन
नोएडा। यातायात निगरानी प्रणाली (आईटीएमएस) को निशाना बनाते हुए चोरों ने सेक्टर-104 हाजीपुर चौराहे के पास स्थित रोड साइट यूनिट से उपकरण व बैटरी चुरा ली। इससे यातायात निगरानी और चालान प्रक्रिया बाधित हुई है। घटना 27 मई की रात की है। रखरखाव करने वाली कंपनी एफकोन इंडिया के फील्ड सुपरवाइजर सुभाषचंद ने सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि साइट डाउन होने पर जब टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां से 26 बैटरियां, 24 नेटवर्क स्विच, मीडिया प्लेयर और यूपीएस गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष डीपी शुक्ल ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed