{"_id":"6a2edb508fa76117500c63d0","slug":"75-businesspeople-will-accompany-the-assembly-speaker-and-the-chief-secretary-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7733-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव के साथ आएंगे 75 कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव के साथ आएंगे 75 कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एयरपोर्ट पर करेंगे पहली फ्लाइट का स्वागत, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को लैंड करने वाली पहली यात्री फ्लाइट से प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे भी नोएडा आएंगे। उनके साथ गौतमबुद्ध नगर के 75 कारोबारी भी फ्लाइट में विमान सेवा शुरू होने के साक्षी बनेंगे। वहीं एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट का स्वागत करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू भी सोमवार को एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट में मौजूद लोगों को केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष संबोधित भी करेंगे। जिसमें वह केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में मौजूद लोगों को बताएंगे।
दिल्ली के लिए रवाना होंगे जनप्रतिनिधि
एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्य सचिव एसपी गोयल, प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं पहली फ्लाइट का स्वागत करने और किसानों को लेकर एयरपोर्ट से उड़ने वाले पहले विमान को रवाना करने के बाद केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू भी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
वाटर कैनन से होगा फ्लाइट का स्वागत
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि रनवे पर उतरने वाली पहली फ्लाइट का स्वागत वाटर कैनन से किया जाएगा। यह एक परंपरागत तरीका है, जिससे विमान का स्वागत किया जाता है। तैयारियों को लेकर पूरे दिन अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे और हर पहलू की जांच करते रहे। विमान के स्वागत के दौरान यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) के सीईओ राकेश कुमार सिंह और एसीईओ शैलेंद्र भाटिया भी मौजूद रहेंगे।