{"_id":"6a2ed7328fa76117500c63cd","slug":"your-western-up-youth-executive-committee-will-be-dissolved-noida-news-c-1-noi1095-4395023-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आप की पश्चिम यूपी की युवा कार्यकारिणी होगी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आप की पश्चिम यूपी की युवा कार्यकारिणी होगी भंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आप की पश्चिम यूपी की युवा कार्यकारिणी होगी भंग
नोएडा। आम आदमी पार्टी (आप) के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने सेक्टर-89 स्थित पार्टी कार्यालय में पश्चिम प्रांत के पदाधिकारियों के साथ नव निर्माण बैठक की। बैठक में पश्चिम प्रांत की युवा कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर नए सिरे से गठन करने का फैसला लिया गया। पंकज अवाना ने भाजपा और योगी सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में केवल संघर्षशील और समर्पित युवाओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में प्रदेश महासचिव वासिफ, जिलाध्यक्ष परशुराम, गौरव गौतम और हर्ष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो