Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An engineer stationed at the airport was running a smuggling network under the guise of e-commerce parcels

Noida News: ई-कॉमर्स पार्सल की आड़ में एयरपोर्ट पर तैनात इंजीनियर चला रहा था तस्करी का नेटवर्क

Thu, 05 Nov 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
An engineer stationed at the airport was running a smuggling network under the guise of e-commerce parcels
- व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेकर कॉलेजों, पीजी और हॉस्टलों में करते थे सप्लाई, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नंबर गेम
- 12.2 किलो गांजा बरामद
- 200 से 250 रुपये मिलते के डिलीवरी बॉय को
- 25 से 30 ग्राम की पुड़िया की करते थे सप्लाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ई-कॉमर्स पार्सल की आड़ में दिल्ली-एनसीआर में गांजे की तस्करी का नेटवर्क चलाया जा रहा था। गिरोह के आरोपी अमेजन के नाम वाले प्रिंटेड पैकेट में गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया रखकर ग्राहकों तक पहुंचाते थे। आरोपी व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेकर कॉलेजों, पीजी, हॉस्टलों और फ्लैटों में रहने वाले युवाओं को गांजे की सप्लाई करते थे। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात तकनीकी इंजीनियर मनीष कुमार झा और उसके साथी डिलीवरी बॉय सुमित राघव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.2 किलो गांजा, एक बाइक, दो मोबाइल फोन और अमेजन प्रिंटेड 42 पैकेट बरामद हुए हैं।
डीसीपी नोएडा प्रीति यादव ने बताया कि 4 नवंबर की रात सेक्टर-58 पुलिस की टीम मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्थानीय इंटेलिजेंस से मिली सूचना पर सेक्टर-57 स्थित रेडिसन कट के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान सुमित राघव के रूप में हुई। तलाशी में उसके कंधे पर टंगे बैग से 1.9 किलो गांजा मिला। इसे 25 से 30 ग्राम की छोटी-छोटी पुड़िया में रखा गया था। पैकेटों पर अमेजन डॉट इन छपा हुआ था।
विज्ञापन


पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह मनीष से गांजा लेकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। मनीष व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों से ऑर्डर लेता था। ग्राहक अपनी मांग और लोकेशन भेजते थे, जिसके बाद सुमित बाइक से तय स्थान पर पार्सल पहुंचा देता था। प्रत्येक डिलीवरी के बदले उसे 200 से 250 रुपये मिलते थे। डिलीवरी की रकम ऑनलाइन मनीष तक पहुंचाई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के राज्यों से मंगवाता था गांजे की खेप

सुमित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ईएसआई कॉलोनी, सेक्टर-56 के पास से मनीष कुमार झा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10,300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, मनीष पूर्वोत्तर के राज्यों से गांजे की खेप मंगवाता था और व्हाट्सएप पर मिले ऑर्डर के आधार पर दिल्ली-एनसीआर में इसकी सप्लाई करवाता था। गिरोह के निशाने पर खासतौर पर कॉलेजों, हॉस्टलों, पीजी और फ्लैटों में रहने वाले युवा थे। मनीष ग्राहकों से संपर्क कर ऑर्डर और डिलीवरी की व्यवस्था संभालता था, जबकि सुमित बाइक से गांजा पहुंचाता था।
दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी इंजीनियर है मनीष

एडीसीपी अभय कुमार मिश्र के मुताबिक, मनीष मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रह रहा था और दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। सुमित भी खोड़ा कॉलोनी में रहता था। दोनों ने तस्करी के काम में अलग-अलग जिम्मेदारियां बांट रखी थीं।


गुवाहाटी जेल में बंद साथी का नाम भी आया सामने

पुलिस पूछताछ में गिरोह से जुड़े अमित नाम के एक अन्य व्यक्ति की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, अमित गांजा तस्करी के एक मामले में पहले से गुवाहाटी जेल में बंद है। अब पुलिस नॉर्थ ईस्ट से गांजे की खेप भेजने वाले नेटवर्क, गिरोह के अन्य सदस्यों और ग्राहकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed