फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrival of monsoon signals rapid spread of dengue and malaria.

Noida News: मानसून के साथ तेजी से डेंगू-मलेरिया फैलने की दस्तक

Thu, 09 Jul 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Arrival of monsoon signals rapid spread of dengue and malaria.
चाइल्ड पीजीआई में जून के अंत से जुलाई की शुरुआत में डेंगू के 2-3 और मलेरिया के 3-4 मरीज पहुंचे
विज्ञापन

नोएडा। मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। चाइल्ड पीजीआई में जून के अंत से जुलाई की शुरुआत में डेंगू के 2-3 और मलेरिया के 3-4 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया के मरीजों की रिपोर्ट और मरीजों की संख्या जारी नहीं की जा रही है।
चाइल्ड पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की हेड डॉ. सुमी नंदवानी ने बताया कि डेंगू और मलेरिया के पॉजिटिव मरीज इलाज करवाने आ रहे हैं, हालांकि अभी मरीजों की संख्या बढ़ती हुई नहीं दिखाई दे रही है। अभी स्थिति सामान्य है लेकिन बारिश थमते ही डेंगू, मलेरिया के साथ ही अन्य बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया के साथ टाइफाइड, डायरिया (दस्त) जैसी घातक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

उमस बढ़ने के साथ ही बढ़ेंगे मरीज
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार शैलत ने बताया कि यदि किसी मरीज को बुखार के साथ डेंगू के लक्षण भी दिखाई देते हैं ऐसे में मरीज का डेंगू टेस्ट भी करवाया जा रहा है। हालांकि अभी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। असली चुनौती बारिश थमने के बाद शुरू होगी। जैसे ही बरसात रुकेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ उमस बढ़ेगी, वैसे ही बैक्टीरिया और मच्छरों के पनपने की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इसके चलते आने वाले दिनों में मौसमी बीमारियों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और बासी या खुला हुआ भोजन खाने से बचें। हल्का बुखार या पेट संबंधित अन्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed