फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Commission team arrives to verify the 22.59 crore spent on road construction.

Noida News: सड़क निर्माण में खर्च हुए 22.59 करोड़ के सत्यापन को आई आयोग की टीम

Fri, 10 Jul 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Commission team arrives to verify the 22.59 crore spent on road construction.
-कई जगहों पर उड़ती मिली धूल, लेकिन फोटो खिंचवाने सेक्टरों के अंदर लेकर गई प्राधिकरण टीम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। केंद्र से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत शहर में प्रदूषण नियंत्रण इंतजाम मिली धनराशि से नोएडा प्राधिकरण 34.32 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। इसमें से 22.59 करोड़ सड़कों की मरम्मत पर खर्च के रूप में प्राधिकरण ने दर्शाया है। यह खर्च इसलिए किया गया ताकि सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित कर प्रदूषण को रोका जा सके। इस दावे के परीक्षण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की टीम शुक्रवार को शहर के दौरे पर आई। टीम कई जगहों पर गई। लेकिन प्राधिकरण के इंजीनियर खासतौर पर सेक्टर के अंदर की उन सड़कों पर लेकर गए जहां पर इंटरलॉकिंग और घास है व आवागमन कम होने से धूल नहीं उड़ती है।



मिली जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण की तरफ से खर्च के ब्यौरे के रूप में 6 सड़कों का ब्यौरा दिया गया था। इसमें सेक्टर-98 हाजीपुर अंडरपास से एल्ड्रिको क्रांसिंग, डीएससी रोड पर सेक्टर-104 स्टरलिंग मॉल के सामने की सड़क, सर्फाबाद बारात घर से सेक्टर-72 तक व फिर लाल मंदिर तक की सड़क, अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक की सड़क संभवता भंगेल एलिवेटेड रोड, सेक्टर-72 में ए, बी, सी, ई ब्लॉक की सड़कें शामिल थीं।
विज्ञापन




दावे से इतर हकीकत कुछ और

प्राधिकरण के इस दावे से इतर हकीकत कुछ और स्टरलिंग मॉल के सामने की सड़क उखड़ी हुई है। वहीं भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण अलग परियोजना के रूप में प्राधिकरण ने 608 करोड़ रुपये से करवाया हुआ है। इसके पहले 9 मई को सीएक्यूएम की तरफ से शहर में निरीक्षण करवाया गया था। इस निरीक्षण में 19 टीमों ने 46 सड़कों के हालात देखें थे। कई जगहों पर धूल के साथ 28 जगहों पर गंदगी, कूड़े के ढ़ेर और खुले में मलबा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed