फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family trapped in lift for 25 minutes; struggling to breathe.

Noida News: लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसा रहा परिवार, घुटने लगीं सासें

Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Family trapped in lift for 25 minutes; struggling to breathe.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में शुक्रवार रात करीब 11 बजे जे टावर की लिफ्ट अचानक बंद हो गई जिसमें एक ही परिवार के कई लोग करीब 20 से 25 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट के भीतर सुरक्षा और आपातकालीन इंतजाम पूरी तरह फेल साबित हो गए। न अलार्म बजा, न इंटरकॉम ने काम किया। लिप्ट में वेंटिलेशन न होने के कारण चंद मिनटों में ही घुटन होने लगी। लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। पीड़ित परिवार ने मदद के लिए अंदर से लगातार जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और मेंटेनेंस टीम को कई फोन किए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और मेंटेनेंस विभाग को लिखित शिकायत किए हैं। आरोप है कि लिफ्ट अटकने के बाद उन्होंने तुरंत मदद के लिए आपातकालीन अलार्म दबाया लेकिन वह खराब पड़ा था। लिफ्ट के अंदर न तो इंटरकॉम की सुविधा थी और न ही कोई सीसीटीवी कैमरा लगा है।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि यह सुरक्षा में एक बेहद गंभीर और जानलेवा लापरवाही है। अगर लिफ्ट के भीतर कोई गंभीर मरीज या बच्चा होता, तो मेडिकल इमरजेंसी के कारण किसी की जान भी जा सकती थी। निवासियों ने मेंटेनेंस और एओए से मांग की है कि लिफ्ट का तत्काल निरीक्षण और मरम्मत कराई जाए, अलार्म और इंटरकॉम को ठीक किया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसा खौफनाक हादसा दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed