फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aaradhya to showcase India's prowess in South Asian Karate.

Noida News: साउथ एशियन कराटे में भारत का दम दिखाएंगी आराध्या

Sat, 11 Jul 2026 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya to showcase India's prowess in South Asian Karate.
कराटे खिलाड़ी आराध्या गुप्ता। स्रोत कोच
- बांग्लादेश में 25 किग्रा वर्ग में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, रोज 4-5 घंटे कर रहीं अभ्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की 10 वर्षीय कराटे खिलाड़ी आराध्या गुप्ता बांग्लादेश में 14 से 19 जुलाई तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की जर्सी पहनने जा रही आराध्या का लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा बुलंद करना है। इसके लिए वह रोजाना सुबह और शाम मिलाकर चार से पांच घंटे तक कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी निवासी आराध्या 25 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। वह ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित भारतीयम स्कूल परिसर में संचालित द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट में कोच राजीव और जुगनवीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतियोगिता को देखते हुए उनकी फिटनेस, तकनीक और स्पीड पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोच राजीव ने बताया कि आराध्या का चयन देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर भारतीय टीम में हुआ है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना जिले के लिए गर्व की बात है। आराध्या अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं तथा उनसे पदक की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट-
भारतीय टीम में चयन मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं पूरी मेहनत से तैयारी कर रही हूं और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना लेकर बांग्लादेश जा रही हूं। -आराध्या गुप्ता, कराटे खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed