फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Boiling water in the heat... ensuring safety of life.

Noida News: गरमी में उबाल रहे पानी.. कर रहे जीवन की सुरक्षा

Thu, 06 Aug 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Boiling water in the heat... ensuring safety of life.
शशांक शेखर
फोटो----
विज्ञापन


गरमी में उबाल रहे पानी.. कर रहे जीवन की सुरक्षा
पानी की जांच रिपोर्ट में कोलीफॉर्म और ई.कोलाई बैक्टीरिया मिलने के बाद से निवासी चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेवियर ग्रीन आर्क सोसाइटी में पानी की जांच रिपोर्ट में कोलीफॉर्म और ई.कोलाई बैक्टीरिया मिलने के बाद निवासियों में चिंता का माहौल है। उनको बीमारी डर सता रहा है। ऐसे में वह गर्मी के मौसम में भी उबाल कर पानी पानी पी रहे हैं। 30 जुलाई को सोसाइटी की पानी की टंकी और सप्लाई लाइन से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में दोनों प्रकार के बैक्टीरिया पाए गए हैं। कई परिवार पीने और खाना बनाने के लिए बाहर से 20 लीटर के पैक्ड पानी के जार मंगवा रहे हैं।


निवासी नवल ने बताया कि रिपोर्ट सामने आने के बाद हर परिवार अपने स्तर पर सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था करने में जुटा है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए काफी सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में कुछ लोग बीमार हैं, लेकिन किसी को भी बीमारी वजह नहीं पता है, लोगों को यह भी डर है कि कहीं पानी पीने की वजह से तो बीमारी नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। कई निवासी संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग कर रहे हैं, जिससे सभी को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


- जांच रिपोर्ट में बैक्टीरिया मिलने के बाद हम लोग पानी उबालकर पी रहे हैं। कई परिवार बाहर से 20 लीटर के पानी के जार मंगवा रहे हैं। - शशांक शेखर

- सोसाइटी में कई लोगों को बुखार भी है, ऐसे में डर लग रहा है। पानी की गुणवत्ता पूरी तरह ठीक होने तक सावधानी बरतेंगे - संदीप

शशांक शेखर

शशांक शेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed