सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brainstorming on future-oriented education, emphasis on increasing CSR cooperation

Noida News: भविष्य उन्मुख शिक्षा पर मंथन, सीएसआर सहयोग बढ़ाने पर जोर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on future-oriented education, emphasis on increasing CSR cooperation
विज्ञापन
-फोटो
Trending Videos


शहर के निजी होटल में हुआ आयोजन, शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने पर हुई चर्चा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इन्वेस्ट यूपी और सीएसआरबॉक्स के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को आयोजित हुई उत्तर प्रदेश सीएसआर राउंडटेबल ऑन फ्यूचर रेडी एजुकेशन कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यूपी को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। प्रदेश सरकार हर प्रत्येक बच्चे तक स्मार्ट क्लासरूम समेत तकनीक आधारित शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।





बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कॉर्पोरेट संस्थानों, सीएसआर फाउंडेशन और विकास क्षेत्र से जुड़े सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत मिशन, पीएमश्री योजना और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान, डिजिटल व एआई आधारित शिक्षा, विद्यालयी अवसंरचना सुदृढ़ीकरण, शिक्षक क्षमता निर्माण, बालिका शिक्षा एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास से संबंधित विषय शामिल रहे। मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed