{"_id":"6a0f2f2a79b9aa924f098cbe","slug":"relief-to-supertech-romano-residents-currently-yg-state-will-take-charge-grnoida-news-c-1-noi1095-4307391-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपरटेक रोमानो निवासियों को राहत, फिलहाल वाईजी स्टेट ही संभालेगी कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपरटेक रोमानो निवासियों को राहत, फिलहाल वाईजी स्टेट ही संभालेगी कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुपरटेक रोमानो और वाईजी एस्टेट के प्रतिनिधियों के बीच हुआ समझौता
14 मई को वाईजी एस्टेट ने बीच में छोड़ दिया था कार्यभार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुपरटेक रोमानो सोसाइटी में रखरखाव को लेकर बनी चिंता फिलहाल के लिए दूर हो चुकी है। समस्या दूर करने के लिए सेक्टर-113 थाने में निवासियों और वाईजी एस्टेट के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुुआ। इसमें निर्णय लिया गया कि नई एजेंसी की नियुक्ति होने तक वाइजी एस्टेट कार्यभार संभालेगी।
सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक रोमानो सोसाइटी में 14 मई को वाईजी एस्टेट ने काम काज बीच में ही छोड़ दिया था। इस कारण सप्ताहभर लोगों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान सफाई व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। ऐसे में निवासियों की शिकायत के बाद पुलिस ने मध्यस्थता कराई। आधी अधूरी सुविधाओं के साथ मेंटनेंस बढाने और बिजली के प्रीपेड मीटर से शुल्क काटने का लोगों ने विरोध किया था। विरोध बढ़ने पर रखरखाव एजेंसी वाईजी एस्टेट सोसाइटी बीच में छोड़कर चली गई थी।
नई एजेंसी खोजने तक हुआ समझौता
समझौते में तय हुआ कि रखरखाव एजेंसी बिजली मीटर से मेंटनेंस शुल्क की कटौती नहीं करेगी। इसके अलावा मेंटनेंस शुल्क का भुगतान बढ़ी हुई दरों पर ही किया जाएगा। सोसाइटी निवासी रखरखाव के नई एजेंसी नियुक्त करेंगे। नई एजेंसी के कार्यभार संभालने तक सोसाइटी में रखरखाव की जिम्मेदारी वाईजी एस्टेट संभालेगी। ऐसे में फिलहाल के लिए सोसाइटी निवासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली। निवासियों का कहना है कि वह जल्द ही नई एजेंसी रखेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos