{"_id":"69d3a056c98780309f0b1faf","slug":"budget-of-rs-10274-crore-passed-in-noida-authority-meeting-and-ban-on-sports-city-lifted-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा प्राधिकरण बैठक में बड़े फैसले: 10274 करोड़ का बजट पास, स्पोर्ट्स सिटी पर लगी रोक हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा प्राधिकरण बैठक में बड़े फैसले: 10274 करोड़ का बजट पास, स्पोर्ट्स सिटी पर लगी रोक हटी
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में 10274 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ। स्पोर्ट्स सिटी परियोजनाओं पर रोक हटाई गई, न्यू नोएडा और एयरपोर्ट के लिए बजट स्वीकृत हुआ, साथ ही दलित प्रेरणा स्थल और फायर सेफ्टी उपकरणों पर भी बड़े खर्च को मंजूरी मिली।
नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने 10274 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नोएडा प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। इसमें 10274 करोड़ रुपये का बजट भी शामिल है। स्पोर्ट्स सिटी के सभी प्लॉट पर नक्शों पर लगी रोक हटा दी गई। इससे 40 से ज्यादा ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं शुरू हो सकेंगी।
Trending Videos
स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-दो सेक्टर-150 के संशोधित लेआउट मास्टर प्लान को भी मंजूरी मिली। न्यू नोएडा के लिए आठ सौ करोड़ रुपये का बजट तय किया गया। इसका मुआवजा यमुना प्राधिकरण के बराबर रखने की भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल को 92 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। आग से बचाव के लिए रोबोट समेत उपकरण खरीदने को एक सौ 54 करोड़ रुपये का बजट मिला। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 715 करोड़ 68 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ।