सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patients are fighting in queues before the appointment, waiting for hours in lines for prescriptions.

Noida News: मर्ज से पहले कतार से लड़ रहे मरीज, पर्ची के लिए लाइनों में घंटों इंतजार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Patients are fighting in queues before the appointment, waiting for hours in lines for prescriptions.
विज्ञापन
सीएचसी दादरी के हालात खराब, यहां इलाज के लिए रोजाना करीब 600 मरीज आते हैं
Trending Videos

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सुविधाएं खुद बीमार हैं। यहां मरीज को मर्ज के उपचार से पहले पर्ची के लिए लगने वाली लंबी कतारों से लड़ना पड़ता है। विडंबना यह है कि घंटों धूप और उमस में खड़े रहने के बावजूद कई बार पर्ची नहीं बन पाती और थक-हार कर मरीज बिना उपचार कराए ही घर वापस लौट जाते हैं।
अस्पताल में रोजाना करीब 600 मरीज इलाज के लिए आते हैं। पंजीकरण के लिए कहने को तो तीन लाइनें लगती हैं , लेकिन भीड़ के आगे यह व्यवस्था बौनी साबित हो रही है। बीमार शरीर और ऊपर से तेज धूप की तपिश मरीजों की हिम्मत तोड़ रही है। मरीजों का कहना है कि एक तरफ वे बीमारी से परेशान हैं, दूसरी तरफ लंबी लाइनों में खड़ा होना उनकी मुश्किलें और बढ़ा देता है। अस्पताल में सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

अब ऑनलाइन पर्ची बनवाने की सुविधा है। सुचारु प्रक्रिया के लिए दो की जगह तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गईं हैं। व्यवस्था में सुधार के और भी प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. रविंद्र कुमार, चिकित्साधिकारी पीएचसी, दादरी
---------------
सुबह 9 बजे लाइन में लगी थी। दो घंटे बाद भी नंबर नहीं आया। देर तक खड़े रहने से चक्कर आने लगे, लेकिन स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया। - नगमा
पर्ची बनवाने के लिए तीन घंटे के इंतजार के बाद भी पर्ची नहीं बनीं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण लाइन में खड़े रहना बेहद मुश्किल है। - सुमन
दो दिन पहले भी आई थी, लेकिन पर्ची न बनने के कारण वापस लौट गई थी। आज फिर इलाज के लिए आई हूं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है। - विद्यावती
उम्र ज्यादा है, इसलिए लाइन में खड़ी नहीं हो सकती। भीड़ अधिक होने के कारण पर्ची भी नहीं बन पा रही है। इसलिए निराश होकर घर लौट रही हूं। - शीला देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed