सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cunning Fraudster Arrested in Greater Noida for Swindling Lakhs Under Pretext of Sending People Abroad

ग्रेटर नोएडा में बड़ा फ्रॉड: खुद को बताता ‘संतोष’, विदेश में नौकरी का देता झांसा; ठग ने पूछताछ में खोल दिए राज

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 Apr 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बिसरख पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद को ‘संतोष’ बताकर लोगों को विदेश (खासकर मालदीव) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ से दो लाख रुपये तक वसूलता था।

Cunning Fraudster Arrested in Greater Noida for Swindling Lakhs Under Pretext of Sending People Abroad
आरोपी ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना बिसरख पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, वर्क परमिट और अन्य सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस की मदद से की गई।

Trending Videos


एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने हिन्डन नदी पुल के पास, चार मूर्ति क्षेत्र से आरोपी इसहाक युनुस (38) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से दोमाला रोड थाना गंज जिला रामपुर का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से 50 फर्जी वर्क परमिट एंट्री पास, क्रिटोनिका कंपनी के 3 एग्रीमेंट लेटर, 3 कॉन्ट्रैक्ट लेटर (मालदीव से संबंधित), एक फर्जी आधार कार्ड की फोटो कॉपी, आरोपी का असली आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक चेकबुक तथा तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

पुलिस का मानना है कि इन मोबाइल फोन के जरिए आरोपी अपने शिकारों से संपर्क करता था और उन्हें जाल में फंसाता था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। वह खुद को एक एजेंट बताकर लोगों को फर्जी वर्क परमिट, एंट्री पास और अन्य दस्तावेज दिखाता था। 

इसके बाद उनसे डेढ़ लाख से दो लाख रुपये तक की रकम वसूलता था। आरोपी ने यह भी बताया कि जो लोग उसके तथाकथित ऑफिस पर आते थे। उनके सामने वह अपना नाम ‘संतोष’ बताता था और इसी नाम से एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था, जिससे लोगों को उस पर शक न हो। आरोपी ने कई लोगों को अपने झांसे में लेकर उनसे बड़ी रकम ऐंठी है।

मालदीव में नौकरी दिलाने का देता था लालच
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मालदीव और अन्य देशों में नौकरी दिलाने का लालच देता था और नकली दस्तावेजों के जरिए लोगों को भरोसा दिलाता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितने लोगों को अब तक ठगा जा चुका है। इस मामले में थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और उसके बैंक खातों तथा लेनदेन की जानकारी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed