{"_id":"69d6540f4552b9e3ce047381","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4140116-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बागवानी देश का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बागवानी देश का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी देश का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र
माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में बागवानी अनुसंधान में प्रगति पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत सरकार के हॉर्टिकल्चर कमिश्नर डाॅ. प्रभात कुमार ने कहा बागवानी देश का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। राष्ट्र की पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ, यह किसानों को ग्रामीण क्षेत्रों में वैकल्पिक रोजगार के अवसर, कृषि गतिविधियों में विविधता और आय में वृद्धि प्रदान करता है।
एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. अशोक कुमार चौहान ने कहा कि सम्मेलन में आए विशेषज्ञों से न केवल छात्र प्रभावित हुए हैं बल्कि हम सभी के अंदर एक नए उत्साह का संचार हुआ है। सीएसआईआर की मुख्य वैज्ञानिक डाॅ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि बिना अनुसंधान व नवाचार के कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और वर्तमान में नवाचार किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी है। एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डाॅ. डब्लू सेल्वामूर्ती ने कहा कि कई वर्षो पूर्व जब देश की आबादी 30 करोड़ के आसपास थी तो हमें अन्न के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन आज न केवल इतनी बड़ी आबादी के लिए भरपूर व्यवस्था है बल्कि हम निर्यात भी कर रहे हैं।
Trending Videos