{"_id":"69db5d990ee3d0e5590f7437","slug":"residents-to-gather-at-jantar-mantar-over-metro-issue-in-greater-noida-west-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो को लेकर जंतर मंतर पर जुटेंगे निवासी, करेंगे धरना प्रदर्शन; बैठक कर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो को लेकर जंतर मंतर पर जुटेंगे निवासी, करेंगे धरना प्रदर्शन; बैठक कर बनाई रणनीति
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से केवल मेट्रो का झुनझुना उन्हें थमाया जा रहा है, लेकिन अब तक मेट्रो एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। अब यदि हम शांत रहे तो जिंदगी भर हमें मेट्रो नहीं मिल पाएगी।
नेफोवा कार्यालय में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी 26 अप्रैल को जंतर मंतर पर मेट्रो को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। निवासियों ने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए नेफोवा कार्यालय में रविवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। सभी लोगों से कहा गया कि अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने के लिए तैयार रहे।
Trending Videos
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से केवल मेट्रो का झुनझुना उन्हें थमाया जा रहा है, लेकिन अब तक मेट्रो एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। अब यदि हम शांत रहे तो जिंदगी भर हमें मेट्रो नहीं मिल पाएगी। वही दीपांकर ने कहा कि नेफोवा संगठन की ओर से बसों का इंतजाम भी किया जाएगा और निजी वाहन से भी लोग दिल्ली कूच करेंगे। अब अपने हक की लड़ाई के लिए लोग उतरेंगे। नेफोवा संगठन की महासचिव श्वेता भारती ने महिलाओं को एक साथ आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिला शक्ति अब इस अभियान को लीड करेगी। महिलाएं किसी से भी कमजोर नहीं है। मेट्रो उनका हक है। उन्हें सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से कई बार उनके साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि मेट्रो ट्रेन व्यवस्था तक आए।