{"_id":"69db332abb7d5b8c540f1871","slug":"family-members-create-ruckus-following-patient-s-death-at-knowledge-park-3-hospital-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल में किया हंगामा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तीन स्थित शारदा केयर हॉस्पिटल में शनिवार देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब एक मरीज की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया।
Trending Videos
परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने पहले एक निश्चित पैकेज के तहत इलाज का भरोसा दिया था और आश्वासन दिया था कि ऑपरेशन सफल होने के बाद ही पूरा भुगतान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर करीब तीन लाख रुपये वसूले।
घटना के बाद संबंधित डॉक्टर के अस्पताल से गायब होने का भी दावा किया जा रहा है, जिससे परिजनों में आक्रोश और बढ़ गया।