सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students accused of spoiling the atmosphere of the society, meeting held

Noida News: छात्रों पर सोसाइटी का माहौल बिगाड़ने का आरोप, बैठक की

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students accused of spoiling the atmosphere of the society, meeting held
विज्ञापन
-गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में पीजी में रहते हैं विभिन्न संस्थानों के छात्र
Trending Videos

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-19 स्थित गौड़ यमुना सिटी में छात्रों के झगड़े और हंगामे से परेशान सोसाइटी के लोगों ने शनिवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने सोसाइटी की सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करते हुए सुरक्षा हेड को ज्ञापन सौंपा। सोसाइटीवासी सरवन अवाना ने बताया कि सोसाइटी में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। सोसाइटी में चलने वाली पीजी ने पूरे माहौल को खराब कर दिया है।
लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन पीजी में रहने वाले बच्चे शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा कर रात को शराब की खाली बोतलें बालकनी से नीचे फेंक देते हैं। बैठक में श्रवण कुमार अवाना, शिव शंकर रॉय, संदीप पुंडीर, योगेश भाटी, मोहित शर्मा, राजेंद्र सिंह, जगपाल, सोनू और जगवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed