{"_id":"69bd5bd21bc07645ac07a2a7","slug":"capacity-of-two-power-substations-increased-five-thousand-consumers-will-get-relief-noida-news-c-1-noi1095-4071620-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो विद्युत उपकेंद्रों की बढ़ी क्षमता, पांच हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो विद्युत उपकेंद्रों की बढ़ी क्षमता, पांच हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब ढाई करोड़ की लागत से सेक्टर-79 और सेक्टर-80 के बिजलीघरों की बढ़ी क्षमता
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए विद्युत निगम ने दो उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-79 और सेक्टर-80 के उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक इसे करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग से राहत मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-79 के बिजलीघर की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर दस एमवीए कर दी गई है। वहीं सेक्टर-80 के विद्युत उपकेंद्र की क्षमता भी पांच एमवीए से बढ़ाकर दस एमवीए कर दी गई है। यहां पर नए ट्रांसफार्मर को लगा दिया गया है। जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को अब बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-79 के पांच हजार उपभोक्ताओं को इस बार परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, सेक्टर-80 के औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी आसानी होगी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि माॅडर्नाइजेशन योजना के तहत ढाई करोड़ रुपयों की लागत से उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई है।
कोट
सेक्टर-79 और सेक्टर-80 के उपकेंद्रों की क्षमता दस एमवीए कर दी गई है। ढाई करोड़ की लागत से कार्य हुआ है। अब उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। -विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता तकनीकी विद्युत निगम
Trending Videos