{"_id":"69c54355c4882102bd01c74d","slug":"fgrdsfg-grnoida-news-c-1-noi1095-4093479-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्मार्ट मीटर के लिए बना हेल्प डेस्क, अप्रैल से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्मार्ट मीटर के लिए बना हेल्प डेस्क, अप्रैल से शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में लग चुके हैं अभी तक चालीस हजार स्मार्ट मीटर, लगातार आ रही थी परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लगातार बढ़ रही स्मार्ट मीटर की परेशानियों को देखते हुए विद्युत निगम ने हेल्प डेस्क बनाने का निर्णय लिया है। नोएडा स्टेडियम के पास इसे बनाया जा रहा है। जहां पर मीटर कंपनी के अधिकारी समेत विद्युत निगम के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। यहां पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जाएगा।
फरवरी माह के अंत में अचानक कई स्मार्ट मीटर की आपूर्ति बंद हो गई थी। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा था। अभी भी कई उपभोक्ता इससे पीड़ित हैं। अब विद्युत हेल्प डेस्क बना रहा है जहां पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नोएडा स्टेडियम में हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। इसका निर्माण फिलहाल जारी है। हेल्प डेस्क बनने से उपभोक्ताओं को सेक्टर 18 स्थित कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बता दें कि जिले में साढ़े चार लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। हालांकि अभी तक लगभग चालीस हजार ही स्मार्ट मीटर लग सके हैं। निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बाकी उपभोक्ताओं के मीटर भी बदले जा रहे हैं। अप्रैल माह से हेल्प डेस्क शुरू हो जाएगी। यहां पर उपभोक्ताओं को मीटर संबंधी हर जानकारी दी जाएगी।
Trending Videos