{"_id":"69ca786edac0c65b4a073f58","slug":"council-school-results-declared-mark-sheets-distributed-noida-news-c-491-1-gnd1001-5444-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बच्चों को मिले रिपोर्ट कार्ड, एक अप्रैल से नया सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बच्चों को मिले रिपोर्ट कार्ड, एक अप्रैल से नया सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग के अधिकारी बोले- बच्चों को अधिक से अधिक स्कूलों से जोड़ने का लक्ष्य
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इस दौरान किसी ने खुद की कामयाबी की चर्चा की तो कुछ ने अपनी चूक का जिक्र करते हुए आगे और मेहनत करने का संकल्प लिया। अधिकतर बच्चे परीक्षा में सफल होने की वजह से खुशी से चहक रहे थे। अब एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी। मथुरापुर प्राथमिक स्कूल से ‘स्कूल चलो अभियान’ को जिलाधिकारी व सीडीओ हरी झंडी दिखा सकते हैं। विभाग की ओर से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्कूलों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि स्कूल के मेधावी बच्चों को नकदी और कॉपी-कलम देकर पुरस्कृत किया गया। अलग-अलग कक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को ‘स्पोर्ट ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया शिक्षिका अर्चना पांडेय और प्रवीन शर्मा ने बताया कि सरकार की शिक्षा को लेकर तमाम तरह की योजनाएं भी चलाईं जा रहीं हैं। शिक्षकों ने रिपोर्ट कार्ड वितरण को यादगार बनाने के लिए क्राउन, गिफ्ट और मेडल देकर बच्चों को पुरस्कृत किया।
स्कूल चलो अभियान को उत्सव को रूप में मनाएं विद्यालय : निर्देश
बेसिक शिक्षा विभाग ने ‘स्कूल चलो अभियान’ को उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। अभियान को दो चरणों-अप्रैल और जुलाई में संचालित करने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। बीएसए ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस बार स्कूल चलो अभियान को उत्सव के रूप में मनाकर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नामांकन में वृद्धि करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर बीईओ रशीद खान और डाइट प्रवक्ता राजेश खन्ना ने छात्रों और अभिभावकों को सरकार की ओर से विद्यार्थियों को आठवीं तक फ्री शिक्षा देने के प्रावधान के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।
Trending Videos