{"_id":"69ca8dd59926e756d6025038","slug":"gfdsg-noida-news-c-23-1-lko1064-91174-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना के केस में दो अप्रैल को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना के केस में दो अप्रैल को होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रैप माफिया रवि काना के केस में दो अप्रैल को होगी सुनवाई
-अदालत ने विवेचक के केस डायरी पेश नहीं करने पर बढ़ाई सुनवाई की तारीख
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एक अदालत में सोमवार को स्क्रैप माफिया रवि काना की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन केस डायरी प्रस्तुत नहीं होने के कारणर सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई दो अप्रैल निर्धारित की है। अभियोजन के मुताबिक, नोएडा की सेक्टर-39 कोतवाली के सेक्टर-62 स्थित इंडियन आयल अपार्टमेंट निवासी नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी ने रवि काना के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि 21 फरवरी की रात वह सेक्टर-133 स्थित एक मित्र के यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। जब उनकी कार सेक्टर-42 के जंगल के पास पहुंची तो दो बाइक सवार युवकों ने कार को जबरन रुकवा लिया। युवकों ने रविकाना व एक अन्य का नाम लेकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। कहा कि रवि काना जेल से बाहर आ गया है। पैसा नहीं देने पर जान माल की धमकी दी। इस मामले में सोमवार को जमानत पर सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य जुटाने का हवाला देकर अगली तारीख देने की मांग की। अब अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी।
Trending Videos