{"_id":"69ca7c2ddb22f23f1d0105b8","slug":"fdgsfd-noida-news-c-491-1-gnd1001-5453-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला की मौत के बाद ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला की मौत के बाद ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
-जेवर के पास बस से गिरकर हो गई थी दिल्ली की महिला की मौत
-बेटे की लिखित शिकायत के बाद जेवर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस से गिरकर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला की मौत के बाद उसके बेटे की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने बस ड्राइवर को नामजद किया है दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा ने लिखित शिकायत देकर बताया कि 29 मार्च को उनकी मां पुष्पा शर्मा बस में सवार होकर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए दिल्ली से मथुरा जा रही थी। रात को बस लगभग 2 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर शिवा ढ़ाबा के पास रुकी थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां शौच जाने के लिए बस से उतर रही थीं, तभी ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए बस स्टार्ट कर दी। जिससे उनकी मां सिर के बल गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि महिला के बेटे की लिखित शिकायत के आधार पर बस ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos