सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anti-rabies serum facility will also be available at community health centers.

Noida News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मिलेगी एंटी रेबीज सीरम की सुविधा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies serum facility will also be available at community health centers.
विज्ञापन
नोएडा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एंटी रेबीज सीरम की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। कुत्ते काटने के बाद गंभीर मरीजों को एंटी रेबीज सीरम दी जाएगी। अबतक यह सुविधा सिर्फ जिला अस्पताल में उपलब्ध है। जिले में जेवर, बादलपुर, दादरी, बिसरख, कासना डाढा और भंगेल सीएचसी पर सिर्फ एंटी रेबीज वैक्सीन ही लगाई जाती है जो कुत्ता काटने के बाद सामान्य मरीजों के इलाज के लिए दी जाती है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल आना होता था। वहीं, जेवर, दादरी, दनकौर आदि क्षेत्र के प्रभावित मरीजों को जिला अस्पताल में आने में दिक्कत होती थी क्योंकि वहां से जिला अस्पताल की दूरी अधिक है। ऐसे में दूरस्थ स्थानों से आने वाले मरीजों को उनके घर के नजदीक सेवा देने के लिए यह सेवा शुरू होगी, ताकि मरीजों को जल्द इलाज मिल सके। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी एंटी रेबीज सीरम की सुविधा मरीजों को मिलेगी। जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed