सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case on 400 including Akhilesh and Jayant for taking out Vijay Yatra in night curfew

नाइट कर्फ्यू में विजय यात्रा निकालने पर अखिलेश और जयंत समेत 400 पर केस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case on 400 including Akhilesh and Jayant for taking out Vijay Yatra in night curfew
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/जारचा। नाइट कर्फ्यू में विजय यात्रा निकालकर आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर दादरी कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत 400 अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। नामजद किए गए लोगों में सपा-रालोद गठबंधन के दादरी विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार भाटी और सपा जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान समेत दस से अधिक नेता भी शामिल हैं। वहीं विजय यात्रा के वीडियो की जांचकर शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। डीसीपी अमित कुमार के मुताबिक मामले में आईपीसी की धारा-188, 269, 270 और 3/4 महामारी एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos

विजय यात्रा पर निकले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जयंत चौधरी बृहस्पतिवार रात करीब 11:00 बजे पहले लुहारली टोल प्लाजा और फिर दादरी पहुंचे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार विजय यात्रा को पहुंचने में काफी देर हो गई थी। पुलिस के मुताबिक रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चुनाव प्रचार पर रोक है। वहीं, नाइट कर्फ्यू भी लागू हो चुका था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी विजय यात्रा और वरिष्ठ नेताओं का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय यात्रा के पहुंचते ही सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। मिहिर भोज कॉलेज, सपा के स्थानीय कार्यालय के पास काफी देर विजय यात्रा रुकी रही थी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। पुलिस के मुताबिक यात्रा में शामिल लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। साथ ही अधिकांश ने मास्क भी नहीं लगाए थे। वहीं, यहां पर सड़क पर काफी देर तक आतिशबाजी भी की गई। विजय यात्रा दादरी से सूरजपुर, ग्रेनो वेस्ट होती हुई नोएडा के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
मिहिर भोज का चित्र भेंट करने के दौरान उत्साहित हुई भीड़
ग्रेटर नोएडा। सपा और रालोद कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि सपा अध्यक्ष और रालोद अध्यक्ष सम्राट मिहिर भोज कॉलेज में लगी प्रतिमा पर दोनों नेता माल्यार्पण व फूल अर्पित करेंगे। कुछ कार्यकर्ता प्रतिमा के पास पहुंचकर फेसबुक पर लाइव भी करने लगे। लेकिन विजय यात्रा के दौरान दोनों नेताओं को नीचे उतरने की अनुमति नहीं मिली थी। इसके चलते यात्रा कुछ देर मिहिर भोज कॉलेज पर रुकने के बाद आगे बढ़ गई। इसके बाद एक स्थान पर विजय यात्रा रोककर दोनों नेताओं को सम्राट मिहिर भोज का चित्र भेंट किया गया। दोनों नेताओं ने चित्र हाथ से ऊपर उठाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भीड़ उत्साहित हुई और काफी देर तक एक जगह पर विजय यात्रा रुकी रही। जबकि यात्रा रुकने की भी अनुमति नहीं थी। इस दौरान भी नियमों का उल्लंघन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed