{"_id":"692f324a36fba0fc3e0e6f5c","slug":"chand-qureshi-will-continue-as-the-district-president-of-youth-congress-suspension-revoked-na-news-c-169-1-sagr1022-162079-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चांद कुरैशी बने रहेंगे यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, निलंबन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चांद कुरैशी बने रहेंगे यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, निलंबन रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी का का छठवें दिन ही निलंबन वापस हो गया। वह यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की कमान संभालेंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी विशाल चौधरी ने 27 नवंबर को यूथ कांग्रेस के द्वारा लखनऊ में एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन में शामिल नहीं होने के कारण यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी सहित नौ पदाधिकारियों पार्टी के पद से मुक्त करने का आदेश दिया था।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने पूरी स्थिति से पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया था। आखिर निलंबन होने के छठवें दिन ही राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी का निलंबन वापस ले लिया है। चांद कुरैशी के साथ-साथ आगरा के जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन, हापुड़ जिलाध्यक्ष अब्दुल कादिर,बदायूं जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष दानिश सैफी शामिल हैं।
चांद कुरैशी का निलंबन वापस होने पर पूर्व प्रदेश सचिव डा. प्रकाश निधि गर्ग,महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, जावेद उमर, वकार खालिक के साथ अन्य कांग्रेस के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।
Trending Videos