सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children will be welcomed with Roli-Tika, parents will join the School Chalo Abhiyan

Noida News: रोली-टीका लगाकर होगा बच्चों का स्वागत, स्कूल चलो अभियान से जुड़ेंगे अभिभावक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Children will be welcomed with Roli-Tika, parents will join the School Chalo Abhiyan
विज्ञापन
- जिलाधिकारी और सीडीओ प्राथमिक स्कूल मथुरापुर से दिखाएंगे हरी झंडी
Trending Videos

- चारों ब्लॉक के स्कूलों में 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों का है नामाकंन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चार ब्लॉकों में संचालित परिषदीय स्कूलों में बुधवार से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत होगी। जिलाधिकारी मेधा रुपम बच्चों को टीका और फूलों की माला पहनाकर स्कूल में उनका स्वागत करेंगी। प्राथमिक स्कूल मथुरापुर से रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान शुरू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने शिक्षकों को स्कूलों को गुब्बारों से सजाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि बच्चों और अभिभावकों का स्वागत टीका लगाकर किया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चारों ब्लॉक के स्कूलों में 85 हजार से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। इस सत्र में एक लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
-------------
दो चरणों में चलेगा अभियान, हर गांव-वार्ड में होगा सर्वे

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों और स्थानीय समुदाय, विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रभावशाली व्यक्तियों के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। हर गांव-वार्ड में सर्वे कर छह से 14 साल के हर बच्चे को स्कूल में नामांकित कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यू-डायस के ड्रॉप बॉक्स के बच्चों को भी स्कूल से जोड़ना है। उन बच्चों का अभी कोई खास विवरण नहीं है। ड्रॉप बॉक्स के बच्चे अगर विद्यालय में नामांकित हैं तो वास्तविक स्थिति एप के माध्यम से अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed