सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cleanliness essential for disease prevention: Chairman

रोगों की रोकथाम के लिए सफाई जरूरी : चेयरमैन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness essential for disease prevention: Chairman
विज्ञापन
दादरी। नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित ने कहा कि मानसून के दौरान फैलाने वाले संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सफाई जरूरी है। इसको लेकर सतर्कर्ता से काम करें। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संचारी रोगों को रोकने के लिए अपनी भागीदारी निभाएं। वह बुधवार को नगर पालिका परिषद दादरी के सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जागरूकता बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के प्रत्येक सफाई कर्मचारी को अपने कार्य को जिम्मेदारी से करना होगा। किसी भी हालत में लापरवाही नहीं की जाए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने स्वच्छता अभियान को और अधिक गति देने और जलभराव जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉ. संजय कुमार ने सदस्यों को मलेरिया, फाइलेरिया और अन्य संचारी रोगों के कारणों, लक्षणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से दस्तक अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर रोगों के प्रति सतर्कता बरतने और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed