सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Conclusion of the 20th batch of Amity Summer School

Noida News: एमिटी समर स्कूल के 20वें बैच का समापन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of the 20th batch of Amity Summer School
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित 20वें समर स्कूल बैच का शुक्रवार को समापन हो गया। दो सप्ताह तक चले इस आवासीय कार्यक्रम में भारत और विदेश के 100 से अधिक स्कूलों के 184 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजनी कुमार भटनागर और हॉस्टल महानिदेशक डॉ. छाया चोरड़िया ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, बायोटेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, कानून, प्रबंधन तथा फिल्म एवं ड्रामा सहित विभिन्न विषयों की सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी दी गई। समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नाटक भी पेश किए। डॉ. भटनागर ने कहा कि समर स्कूल कार्यक्रम छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों को बेहतर ढंग से समझने व भविष्य की दिशा तय करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed