सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two theft arrested

Noida News: चोरी के माल के साथ दो शातिर गिरफ्तार, जेवरात, नकदी बरामद

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
two theft arrested
विज्ञापन
- अल्फा-1 सेक्टर में हुई चोरी का खुलासा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ निवासी अलीगढ़ व अजय निवासी इटावा के रूप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिटी पार्क के पास ग्रीन बेल्ट में दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों युवक तेजी से गांव नवादा की ओर जाने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक के थैले से पांच टोंटी कवर, पांच टोंटी होल्डर, पांच टोंटी कैप, स्टील गेट हैंडल, चाकू और 2700 रुपये नकद मिले। दूसरे आरोपी अजय के पास से एक हार, दो कान के बुंदे, दो चैन, एक माला, एक अवैध चाकू और 2300 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों से कुल 5000 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों भल्ली और कपिल के साथ मिलकर 26-27 मई की रात अल्फा-1 सेक्टर स्थित डी-180 मकान में चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी का बचा हुआ सामान बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed