सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Contractor and supervisor in custody in case of death of two workers due to falling of shuttering in Noida

Greater Noida: निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग गिरने से दो कामगारों की मौत, हिरासत में ठेकेदार और सुपरवाइजर

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 08 Feb 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है।

Contractor and supervisor in custody in case of death of two workers due to falling of shuttering in Noida
पुलिस ने सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में कार्य के दौरान हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे दो कामगार नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Trending Videos


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल दोनों मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अभी की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा रही है। एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव गुप्ता का कहना है कि घटना के संबंध में निर्माण स्थल पर मौजूद दो सुपरवाइजर व ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। शटरिंग गिरने के पीछे लापरवाही व तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार और झारखंड के रहने वाले थे मृतक मजदूर
मृतक 45 वर्षीय मजदूर मंटू सिंह पुत्र कालेश्वर सिंह बिहार के बांका जिले के थाना बंधुवा कुरांवा बौंसी के गांव शाहसन का निवासी था। वहीं दूसरा मृतक मजदूर झारखंड का रहने वाला था। उसकी पहचान 24 वर्षीय शीबू पुत्र मनेश्वरराम निवासी ग्राम बनिया थाना हड्डियां जिला दुमका के रूप में की गई है। बिहार के बांका जिला के शाहसन निवासी 32 वर्षीय मिथुन पुत्र कालेश्वर सिंह घायल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिथुन ठेकदार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed