सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Little champions ask sharp questions to the Grand Master

Noida News: नन्हे चैंपियनों में ग्रैंड मास्टर से पूछे तीखे सवाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Little champions ask sharp questions to the Grand Master
विज्ञापन
शतरंज खेलते समय रणनीति कैसे तैयार करनी चाहिए। प्रतिद्वंद्वी को चाल में फंसाने के लिए क्या करें। - रुद्रांश, एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेनो वेस्ट
Trending Videos



उत्तर- शतरंज खेलते समय सबसे पहले एकाग्रता होनी चाहिए। अपने प्रतिद्वंद्वी की हर मूव पर नजर रखनी चाहिए। रोज तीन से चार अभ्यास मैच खेलें। खेल खत्म होने के बाद विश्लेषण जरूर करें।





शतरंज में सबसे मुख्य पीस कौन सी होती है। खेल के समय क्या क्या सावधानियां रखें। - रुद्र पाराशर, रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा


उत्तर- शतरंज में हर किरदार महत्वपूर्ण होता है। सबसे कठिन चाल घोड़े की होती है। कई लोग उसे समझ नहीं पाते। काफी सोच समझकर इसे चलना चाहिए।



एक दिन में कितनी देर अभ्यास करना चाहिए और कितने मिनट का खेल खेलना चाहिए। - अविरल यादव, जेपी पब्लिक स्कूल,नोएडा



उत्तर- प्रतिदिन तीन से चार मैच का अभ्यास जरूर करना चाहिए। सबसे अच्छा 20 प्लस 5 मिनट का खेल होता है। स्कूली पढ़ाई को छोड़कर खेल खेलना नहीं चाहिए। पढ़ाई को भी उतना ही समय देना होगा। जितना खेल को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






- शतरंज खेलते समय मेंटल प्रेशर को कैसे मैनेज करें। - केशव त्यागी, एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा



उत्तर- हर खेल को आनंद लेते हुए खेलना चाहिए। शतरंज में हर चाल चलने से पहले काफी सोचना पड़ता है। इसलिए खेलते समय मानसिक दबाव में नहीं आए। यदि आप मानसिक दबाव के साथ खेलेंगे तो जीत मुश्किल होगी। खेलते समय सारी परेशानियों को दूर रखेंगे तो जीत मिलेगी।





सवाल- शतरंज खेलते समय क्या रणनीति अपनानी चाहिए। - श्रेयस हरिहरन, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा



उत्तर- शतरंज के खेल में तीन बिंदु महत्वपूर्ण होते हैं। क्या करना है, क्यों करना है, कैसे करना है। पहले का जवाब आपके कोच बता सकते हैं। बाकी तो खुद सीखना पड़ता है। शतरंज को पढ़ाया नहीं जा सकता है। उसकी सीखना ही पड़ेगा। शतरंज अभ्यास से ही सीखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed