सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GST collection increased by 8.46%, but is still far behind the target.

Noida News: जीएसटी संग्रह 8.46% बढ़ा, लेकिन लक्ष्य से बहुत पीछे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
GST collection increased by 8.46%, but is still far behind the target.
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष जनवरी में 8.46 प्रतिशत अधिक रहा जीएसटी संग्रह
Trending Videos

जनवरी 2025 में 1511.28 करोड़
जनवरी 2026 में 1639.08 करोड़
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह लगातार बढ़ रहा है लेकिन तय लक्ष्य से अब भी पीछे है। जनवरी में गौतमबुद्ध नगर जोन का जीएसटी संग्रह 1639.08 करोड़ रहा है जो पिछले साल जनवरी से 8.46 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के जीएसटी संग्रह की ग्रोथ गौतमबुद्ध जोन से भी कम रही है। 20 जोन में गौतमबुद्ध नगर जोन अव्वल रहा है।

जनवरी, 2025 में गौतमबुद्ध नगर जोन का जीएसटी संग्रह 1511.28 करोड़ था जो इस बार बढ़कर 1639.08 करोड़ रुपये पहुंच गया लेकिन मासिक लक्ष्य 2080.89 करोड़ से काफी पीछे रहा। दिसंबर 2025 में 1543.73 करोड़, नवंबर में 1294.27 करोड़, अक्तूबर में 1005.11 करोड़ और सितंबर में 666.20 करोड़ का जीएसटी संग्रह रहा। ऐसे में जिले का जीएसटी संग्रह लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि बड़ी-बड़ी कंपनी स्थापित होना और नई फर्म का काम शुरू होने के कारण जीएसटी संग्रह बढ़ रहा है। इस कारण प्रदेश में भी गौतमबुद्ध नगर जोन अव्वल रहता है। जनवरी में प्रदेश के 20 जोन में पहले स्थान पर रहा। जनवरी में प्रदेश का जीएसटी संग्रह 9408.08 करोड़ रहा। जबकि जनवरी 2025 में प्रदेश का जीएसटी संग्रह 9303.10 करोड़ रहा था। जनवरी माह के जीएसटी संग्रह में प्रदेश की ग्रोथ 1.13 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed