{"_id":"69c65839694035c3680bc626","slug":"control-room-activated-to-keep-two-thousand-five-hundred-buses-in-preparation-for-noida-airport-public-meeting-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट जनसभा की तैयारी: 2500 बसों पर नजर रखने को कंट्रोल रूम सक्रिय, छह टीमों को जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट जनसभा की तैयारी: 2500 बसों पर नजर रखने को कंट्रोल रूम सक्रिय, छह टीमों को जिम्मेदारी
अंकुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार
नोएडा एयरपोर्ट जनसभा के लिए 2500 बसों की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। छह से सात टीमें बस चालकों से लोकेशन अपडेट लेंगी। यात्रियों की सुविधाओं, पार्किंग और व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
कल से नई उड़ान भरेगा नोएडा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हैलो, कंट्रोल रूम से बोल रहा हूं। आपकी बस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारंभ में होने वाली जनसभा से अभी कितनी दूर है, इसकी जानकारी उपलब्ध करा दें। विभिन्न जनपदों से आने वाले 2500 बस चालकों के पास शुक्रवार से कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम से फोन किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से छह से सात टीमें बनाई गई हैं।
Trending Videos
हर टीम में 10 से 12 लोगों की तैनाती की गई है। हर टीम के सदस्यों को 100-100 बसों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सदस्यों का काम होगा कि हर बस चालक से उसकी लोकेशन लेकर अपडेट रहें। जनसभा स्थल पर पहुंचने पर बसों को कहां खड़ा किया जाएगा, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। सभी कर्मियों को 27 से 28 मार्च शाम छह बजे तक कंट्रोल रूम में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में शामिल एक सदस्य ने बताया कि हर बस चालक को फोन करने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि प्रधानमंत्री की जनसभा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। इसके लिए सभी सदस्यों को दो दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। बातचीत के दौरान किसी को ऊंची आवाज में बोलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही बसों में आने वाले लोगों को खाना-पानी मिला या नहीं, इसकी जानकारी भी ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से लाइव लोकेशन पर भी काम किया जाएगा। कई जनपदों से लोग शुक्रवार दोपहर से ही आने लगेंगे। उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि कंट्रोल रूम में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई होगी।
इन जनपदों से आएंगी बसें
गौतम बुद्ध नगर के साथ-साथ बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मथुरा और आगरा जिलों से लोग पहुंचेंगे। इसके अलावा दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, सैफई, मैनपुरी समेत प्रदेश के कई इलाकों से बसें आएंगी। टीम को हर जिले के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के नाम व नंबर भी दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क कर अपडेट लिया जा सके।