सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Damaged ramp causes increased inconvenience; poses risk of accidents.

Noida News: क्षतिग्रस्त रैंप से बढ़ी परेशानी, हादसे का बना खतरा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Damaged ramp causes increased inconvenience; poses risk of accidents.
विज्ञापन
- 60 मीटर रोड से रबूपुरा मार्ग के टी-पॉइंट पर सड़क टूटी, वाहन चालकों को हो रही दिक्कत


यमुना सिटी (संवाद)। 60 मीटर रोड से रबूपुरा जाने वाले मार्ग के टी-पॉइंट पर बना रैंप क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की ऊपरी परत कई स्थानों से उखड़ चुकी है, जिससे गड्ढे बन गए हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग यमुना सिटी और आसपास के गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं, लेकिन खराब रैंप के कारण चालकों को गति धीमी करनी पड़ती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिमपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में जेवर एयरपोर्ट और अन्य विकास परियोजनाओं के चलते यातायात और बढ़ेगा। ऐसे में सड़क की जल्द मरम्मत कर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed