सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of youth found in pond in Noida Sector 94

नोएडा के तालाब में मिला शव: मृतक की मां ने लगाया हत्या का आरोप, कहा- शरीर पर चोट के निशान

एएनआई, नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 09 Apr 2026 09:28 AM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा के सेक्टर 94 के पास तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही।

Dead body of youth found in pond in Noida Sector 94
मृतक की मां ने लगाया हत्या का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा सेक्टर 94 के पास एक पानी से भरे तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मृतक की मां दीपा माला ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। 
Trending Videos

 

दीपा माला ने कहा कि उनका बेटा समय का बहुत पाबंद था। वह हर दिन एक ही समय पर घर से निकलता और लौटता था। कॉलेज के सभी शिक्षकों ने भी उसे अच्छा और सभ्य लड़का बताया है। मां ने मोर्चरी में अपने बेटे के शरीर पर काले निशान देखने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीठ पर वी-आकार के निशान भी थे। मां के अनुसार, ऐसा लग रहा था जैसे उसे बार-बार पीटा गया हो।

हर्षित सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का छात्र था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ सुपरनोवा के पीछे पिकनिक मनाने गया था। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को हर्षित के छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी। पेपर अच्छा होने के बाद हर्षित तीन अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने निकला था। चारों सुपरनोवा बिल्डिंग के पीछे पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचे।  वहीं चारों ने गड्ढे में कूदकर नहाने की योजना बनाई। हर्षित सबसे पहले पानी में उतरा। उसे देखकर अन्य साथी भी पानी में चले गए। 

हर्षित जब बीच में पहुंचा तो दलदल में फंस गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल हो गए। तब दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ पहुंची। हर्षित को गहरे पानी से गोताखोरों ने निकाला।  हर्षित को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी  परिजनों को दी गई। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में नहाने से डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है।

बचा लो की आवाज सुनकर लोग दौड़े
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार शाम को बचा लो, बचा लो की आवाज सुनी। वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक हर्षित पानी के अंदर दलदल में फंस गया था। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गड्ढे के पास से शराब की बोतलें और बीयर की केन बरामद हुई है।

गहरे पानी का अनुमान
आसपास के लोगों ने बताया कि यह जगह काफी समय से खाली था। बाद में इसकी खुदाई कराई गई लेकिन पिछले कई साल से यहां पानी भरा है। इसकी गहराई 70 से 80 फीट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आसपास पेड़ व झाड़ियां हैं। गोताखोरों ने पुलिस को बताया कि बीच में अधिक गड्ढा व दलदल था। हर्षित का पैर उसमें फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

लद्दाख है पिता की पोस्टिंग, परिजनों ने उठाए सवाल 
हर्षित को तैराकी का शौक था। पिता सेना में हैं। उनकी पोस्टिंग लद्दाख में बताई जा रही है। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन सदमे में हैं। मां और मौसी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने इस घटना को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed