सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delivery not done even after a week of booking

Noida News: बुकिंग के सप्ताह भर बाद भी नहीं हुई डिलिवरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Delivery not done even after a week of booking
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

नोएडा। शहर में गैस सिलिंडर की मारामारी अभी थमी नहीं है। सेक्टर 22, 73, 52, भंगेल समेत अन्य स्थानों पर सोमवार को भी गैस सिलिंडर की आस में लोग सुबह से घंटों लाइन में लगकर इंतजार करते रहे। लोगों ने बताया कि गैस बुक किए हफ्तेभर से ज्यादा हो गया। अभी तक गैस नहीं मिला है।

सेक्टर 22 में सोमवार को सिलिंडर की आस में सुबह सवा छह बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक इंतजार करती महिला ने बताया कि उन्होंने 14 मार्च को सिलिंडर की बुकिंग कर ली थी। तब से उनके यहां पिछला सिलिंडर खाली पड़ा है। उनके पति और दो बच्चे हैं। पति ने स्थिति को समझा और किसी तरह हफ्तेभर बाहर से महंगा खाना मंगाकर परिवार ने खाने का इंतजाम किया। इसी तरह सेक्टर-22 चौड़ा रघुनाथपुर गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके उनके घर दस दिन पहले ही गैस खत्म हो गई थी। तब से वह आस पड़ोस की मदद से, कुछ बाहर से खाने का इंतजाम कर जीवनयापन कर रही है। लेकिन इस बीच घरेलू खर्च का बजट भी बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मैं सुबह छह बजे से सिलिंडर की आस में आ गई थी, पिछले एक हफ्ते से घर में खाना नहीं बना है। परेशानी कम नहीं हो रही। - मोनिका, सेक्टर 22
सुबह छह बजे लाइन लगाई थी। 13 मार्च को बुकिंग की थी, पिछले सिलिंडर से कुछ दिन चला, उसके बाद से परेशान हैं। - रमेश, सेक्टर-22
15 दिन पहले बुक किया था। इस बीच लगातार पड़ोसियों के सहयोग और बाहर से खाने के इंतजाम के भरोसे रहना पड़ा है। - सुनीता, सेक्टर-22
मैनें 15 दिन पहले मैंने गैस बुक किया था लेकिन अभी तक मुझे गैस नहीं मिली है। आज छुट्टी लेकर यहां लाइन में खड़ी हूं। -
दुर्गेश, सेक्टर 31
सिलिंडर खत्म हुआ। इंडक्शन भी भी महंगा मिला। मजबूरी में उसी सहारे घर में खाने का इंतजाम हो सका। - सर्वेश, चौड़ा रघुनाथपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed