{"_id":"69c298a5d02babb3fd0b38d7","slug":"a-final-farewell-was-bid-to-the-innocent-child-with-tear-filled-eyes-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90748-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नम आंखों से मासूम को दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नम आंखों से मासूम को दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन
नम आंखों से मासूम को दी गई अंतिम विदाई
इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर हुई थी बच्ची की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर 11 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में परिजनों ने सोमवार देर रात गाजियाबाद में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं आरोपी ट्रैक्टर चालक का अब तक पता नहीं चला है।
गाजियाबाद निवासी उमर मोहम्मद का कहना है कि पुत्री अलफिया अपनी मौसी फुल्लो के घर गांव अलीवर्दीपुर आई हुई थी। सोमवार को वह अपनी दूसरी मौसी परवीन के घर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे गांव में ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। चालक जुल्फी ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। बच्ची के चाचा जाकिर का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार रात गाजियाबाद में अंतिम संस्कार किया गया है। आरोपी चालक अब तक पकड़ा नहीं गया है। बुधवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos