{"_id":"69ca23531e190c38e8024689","slug":"woman-trapped-in-elevator-at-greater-noida-housing-society-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में लिफ्ट में फंसी महिला, तबीयत बिगड़ी; कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में लिफ्ट में फंसी महिला, तबीयत बिगड़ी; कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट में 20 मिनट फंसी महिला, तबीयत बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालय प्राइड सोसाइटी में एक महिला लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही। लिफ्ट में फंसी होने के कारण महिला की हालत खराब हो गई।
Trending Videos
सोसाइटी के एओए सचिव मयंक मिश्रा ने बताया कि सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट खराब हो रही है। अभी हाल ही में 10 बच्चों सहित 12 लोग लिफ्ट में करीब 1 घंटे फंस गए थे। सोमवार को भी एक महिला लिफ्ट में फंस गई, जिन्हें 15 से 20 मिनट बाद रेस्क्यू करके निकला गया। उनकी हालत खराब है। कई बार बिल्डर प्रबंधन से लिफ्ट के मेंटेनेंस को लेकर बात की गई, लेकिन उसके बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर बिल्डर की ओर से हाल ही में सोसाइटी की बिजली भी काट दी गई थी, जिससे करीब 6 घंटे निवासी परेशान रहे थे। दिन प्रतिदिन लिफ्ट फंसने की घटनाएं सोसाइटी में बढ़ती जा रही है, लेकिन उसके बाद भी कोई कुछ करने को तैयार नहीं है। सोसाइटी के लोगों ने उनकी हिम्मत बंधाई। अभी उनकी हालत खराब है।