सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UP PCS Final Result 2024 Two sisters from Dadri's Deri Machha village achieve success

UP PCS Result: दादरी के डेरी मच्छा गांव की दो सगी बहनों ने नहीं मानी हार, चौथे और 5वें प्रयास में बनीं अधिकारी

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 30 Mar 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

रविवार देर रात को यूपीपीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम जारी हुआ। जिसमें गौतम बुद्धनगर की दो बहनों का असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल  टैक्स) पद पर चयन हुआ है।

UP PCS Final Result 2024 Two sisters from Dadri's Deri Machha village achieve success
UP PCS Final Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कहते हैं कि प्रयास करते रहना चाहिए। प्रयास करते-करते ही सफलता हासिल होती है। यह कहावत दादरी के डेरी मच्छा गांव की दो सगी बहनों पर सटीक बैठती है। चौथे और 5वें अटेम्प्ट में दोनों बहनों को सफलता हासिल हुई है। रविवार देर रात को यूपीपीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम जारी हुआ। जिसमें गौतम बुद्धनगर की दो बहनों का असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल  टैक्स) पद पर चयन हुआ है। नेहा नागर को 156 और निधि नागर को 166वीं रैंक मिली है।

Trending Videos


नेहा नागर ने बताया कि उनका यह चौथा अटेम्प्ट था और दूसरी बार वह इंटरव्यू में शामिल हुई थी। चौथे अटेम्प्ट तक पहुंचाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। वह लगातार हर बार बेहतर करने की सोच रही थी। इस बार उनका सिलेक्शन हो गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी बहन का पांचवा प्रयास था और वह तीसरी बार इंटरव्यू में बैठी थी। माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद से दोनों बहनों का एक साथ सिलेक्शन हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों से भी हार नहीं मानने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संघर्ष भले लंबा हो सकता है, लेकिन जीत हमेशा तय होती है इसलिए हम दोनों बहनों को भी समय अधिक लगा, लेकिन दोनों का सिलेक्शन एक साथ हो गया है। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी करके उन्हें सफलता मिली है। दादरी के ही एक निजी स्कूल से उन्होंने हाई स्कूल व इंटर की पढ़ाई की। उन्होंने बताया जब सिलेक्शन नहीं होता था तो सबसे अधिक पिता का सहयोग मिलता था। पिता उन्हें प्रेरणा देते थे कि इस बार नहीं तो अगली बार सफलता जरूर मिलेगी इसलिए मेहनत करते रहो और आगे बढ़ते रहो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed